सोनभद्र

बंगाल में होने वाले दिव्यांग टी-10 के लिए लव वर्मा का यूपी टीम में चयन

सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के हुगली में होने वाले टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये लव वर्मा का उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन किया गया है । राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित एकमात्र दिव्यांग टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम बनाम पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा । यूपी टीम की कमान वाराणसी के पंकज राय को दी गयी है, यूपी दिव्यांग क्रिकेट टीम 1 दिसम्बर को पश्चिम बंगाल के लिए वाराणसी से रवाना होगी ।
उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.उत्तम ओझा, डॉ.संजय चौरसिया, अजीत प्रकाश राव, सचिव प्रदीप राजभर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टास बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ...
Download App