सोनभद्र

मधुबन में जनजातीय गौरव दिवस पर नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने किया संकल्प

आदिवासियों के जीवन शैली और संस्कृति पर हुई चर्चा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधुबन पंचायत भवन परिसर में बुधवार को भगवान विरसा मुंडा के जन्म दिन सप्ताह के रूप में जनजाति गौरव दिवस ग्राम प्रधान बर्फी लाल के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामबृक्ष विश्वकर्मा ने उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को नशामुक्ति,बाल विवाह ना करने और शौचालय का प्रयोग करने का संकल्प लिया।ग्राम प्रधान बर्फी लाल और सेकेट्री रामबृक्ष ने कहा कि आदिवासियों का इतिहास गौरव मय रहा है।वे वन क्षेत्र में रह कर वन्य जीवों और जंगल का सरंक्षण करते आ रहे है। हमे इस गौरवपूर्ण संस्कृति को आगे बढ़ाना है तो नशा ,से मुक्त रह कर खुद,का परिवार और समाज का सम्मान बढ़ाना होगा। कहा कि जनजाति परिवार से जुड़े भगवान विरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और कम उम्र में भी अमर हो गए उन्होंने जल,जंगल जमीन का सरंक्षण की आवाज बुलंद की । हमे इस मुहिम को आगे बढ़ाना है और आदिवासी जनजाति इतिहास को आगे बढ़ाना है।उसकी संस्कृति को बढ़ाना है।मौके पर निर्भय सिंह,नंदू मोहर शाह,रामबली सिंह, संजू देवी सुमन देवी, राम लखन, आदि उपस्थित रहे।
संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू कुमार ने किया।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App