सोनभद्र

उम्मीद फाउंडेशन ने ब्लड डोनेट कर बचाई गर्भवती महिला की जान

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सीएचसी में एक गर्भवती जीवन और मौत के बीच जूझ रही महिला को रक्तदान महादान उम्मीद फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेट कर उसकी जीवन बचाई। रक्तदान महादान उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अफसार रज़ा ने बताया कि कोन ब्लॉक क्षेत्र की एक गर्भवती महिला गीता कुमारी सात माह से गर्भवती है। इस महिला के शरीर मे हीमोग्लोबिन 1.8 ग्राम होने की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों ने तत्काल रिफर कर दिया। उक्त महिला के परिजन के होश उड़ गए। महिला के साथ कोई भी सहयोग करने वाला सामने नही आया। इस पीड़ित महिला की जानकारी मिलते ही अफसार रजा ने तत्काल दो युनिट ब्लड की व्यवस्था कराई। तब जाकर मरीज का परिवार राहत की सांस लिया। एक युनिट संस्था और एक युनिट संस्था के सदस्य अफरोज शाह ने अपना रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत ही गरीब लाचार परिवार है। मैं ऐसे रक्तवीरों को आमंत्रित करता हूं। कि आप भी आगे आए। और रक्तदान कर महान कार्य में किसी की जान बचाएं। इससे अच्छा मौका आपको दोबारा नहीं मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App