सोनभद्र

उपचुनाव में सभी सीटों पर दमदारी से जीत हासिल करेंगे-केशव मौर्या

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सभी उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी सीटों पर जीतने का दावा किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उपचुनाव में राहुल गांधी गायब हो गए हैं। राहुल गांधी का असर कांग्रेस में नही दिखाई दे रहा है। उपचुनाव में सभी सीटों पर दमदारी से जीत हासिल करेंगे। और लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की असलियत एक बार फिर जनता के सामने आ चुकी है। लोकसभा में अखिलेश ने भ्रमित करने का काम किया था। अब देश में जो भी चुनाव होगा उसमें भाजपा का कमल खिलेगा। सोनभद्र जिले के महुली गांव में बीते सप्ताह में हुए सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत के बाद छः अनाथ बच्चों के सवाल पर बोले उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सड़क हादसों का स्तर कम करने के लिए सरकार विचार कर रही है। बहुत जल्द प्लान भी बनाए जाएंगे। उक्त घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है। खनन के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि खनन में लिप्त लोगों की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। दुद्धी को जिला बनाने पर उन्होंने कहा कि अभी दुद्धी को जिला बनाओ पर कोई विचार विमर्श नही है। समय आएगा तो जरूर विचार किया जाएगा। भाजपा सरकार ही प्रदेश और जिला बनाती है। इस पर विचार किया जाएगा।
झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में गोसाई बागी कार्यक्रम में झारखंड के आख़िरी विधानसभा भवनाथपुर के प्रत्याशी भानु प्रताप के नामांकन सभा में उमड़ी जन सैलाब को देखते ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App