सोनभद्र

मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में वृहस्पतिवार को मालगाड़ी से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोपहर में घर से खाना खाने के बाद बाजार जाने के लिए निकले हुए थे। उसी बीच घर से ढाई सौ मीटर दूर कंपोजिट विद्यालय के निकट पहुँचते ही 1:45 अप से आ रही मालगाड़ी ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलवस्था में ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। घायलवस्था में रामसेवक उर्फ बब्बन 58 पुत्र स्व0 बंशी वार्ड नं 9 निवासी धनौरा के शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। घर के लोगों ने मृत्यु से पहले बात करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक रामसेवक की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App