सोनभद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दुर्व्यवस्था पर बिफरे

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा जिलाध्याक्ष नंदलाल गुप्ता ने वृहस्पतिवार को दुद्धी सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला प्रभारी अनिल जी एवं नंदलाल गुप्ता ने हॉस्पिटल के अंदर मिले गंदगी एवं सुविधाओं को लेकर सीएमओ से शिकायत किया। सीएमओ सोनभद्र ने शुक्रवार को निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हॉस्पिटल में मिलने वाली सभी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सर्पदंश की शिकार हुई कुदरी गांव निवासी एक युवती से मुलाकात कर उनसे हाल चाल लिया। अखबारनवीसों को बताया कि दुद्धी सीएचसी मिले खामियों पर केंद्र अधीक्षक व सीएमओ सोनभद्र से बात किया गया है। अधीक्षक और फार्मासिस्ट की अस्पताल के संचालन में सर्वाधिक भूमिका अदा करने की होती है। फार्मासिस्ट की घोर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल मैनेजमेंट में साफ-सफाई, बेडों पर चादर, वार्डों के पंखे बल्ब, दवाइयों की उपलब्धता, इनडोर पेसेंट को समय से सुई-दवा लगना इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां फार्मासिस्ट की होती हैं। लेकिन यहां तो फार्मासिस्ट खुद ड्यूटी नही देता। सभी सुविधा मरीजों को समय से नही मिला तो इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से की जाएगी। इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, प्रेमनारायण मोनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App