सोनभद्र

डीएवी रिहंद की छात्रा दीक्षा दुबे बनी एक दिन की थाना प्रभारी

बीजपुर/सोनभद्र(रामजियावन गुप्ता)महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बीजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की छात्रा दीक्षा दुबे को एक दिन के लिए थाना प्रभारी नियुक्त किया। थानाध्यक्ष की हैसियत से दीक्षा दुबे ने फरियादियों की फरियाद सुनकर उसका निस्तारण भी किया। श्री मिश्रा ने बगल की कुर्सी पर बैठ कर दीक्षा दुबे को थाना की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया। दीक्षा दुबे के साथ विद्यालय की डिप्टी हेड गर्ल इशिता सिंह, वैष्णवी पांडे, अनामिका, प्रणिता, शैलजा यादव, मनिषा पटेल, तनुजा त्रिपाठी, प्राची जायसवाल आदि के साथ दर्जनों छात्राओं ने थाना परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के साथ- साथ साइबर सुरक्षा की भी जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया। साथ हीं छात्राओं को

अपराधियों से बचाव के तरीके बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी मुहैया कराये। इस अवसर पर विभिन्न छात्राओं ने थाना प्रभारी से महिला सुरक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न भी पूछे। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बड़े हीं तन्मयता से सभी छात्राओं के प्रश्नों को सुना और अपने उत्तर से सभी की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में सदैव तत्पर है। कहीं भी, कभी भी, कोई भी समस्या हो तो तत्काल दिये गये हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें, आपको शीघ्र हीं सहायता मिलेगी। कभी भी डरना नहीं है ,घबराना नहीं है और गलत संगति में जाना नहीं है। उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता आपके सबसे बड़े शुभेच्छु हैं। उनसे कोई भी बात छिपाना नहीं है। हर बात उनसे शेयर करें और पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर उंचाई तक पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार, समाज सेवी अनिल त्रिपाठी, शिक्षक अनंत मोहन सिंह,शिक्षिका समता सिंह एवं बीजपुर थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App