सोनभद्र

ग्रामीणों की जागरूकता और विद्यालय की सफाई देख गदगद हुई यूनिसेफ की टीम

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय कर्री, में राष्ट्रीय यूनिसेफ टीम ने विद्यालय एवं ग्राम कर्री का भ्रमण किया ।और विद्यालय की सफाई शिक्षा व्यवस्था, प्रबंधन के साथ टीम ने साफ सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य तथा ग्रामीणों की जागरूकता देख खुशी जताई। टीम द्वारा विद्यालय की स्वच्छता को देख कर संतुष्ट हुए एवं प्रशंसा की। यूनिसेफ लखनऊ की टीम की तरफ से घनश्याम एवं अंकिता द्वारा विद्यालय के विभिन्न पहलुओं को बारीकियों के साथ देखा और साथ ही यूनिसेफ टीम ने ग्रामवासियों से खुली वार्ता करके कार्यों को जाना तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

टीम द्वारा कूड़ा संतृप्तिकरण ,पेयजल कार्यों को भी देखा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यूनिसेफ टीम द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं बेहतर शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के कार्यों की जानकारी ली एवं प्रत्येक सदस्यों के साथ खुली वार्ता की और साथ ही विद्यालय की प्रगति को देख कर प्रसंशा की । इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ जिसमे नित्यानंद, रामकली, रसोइया कविता,मंजू, वनवासी सेवा आश्रम और मिशन समृद्धि की तरफ से उपस्थित एशवी पांडेय, शिवनारायण यादव, सुरेश,अशोक, एवं दीपचंद जायसवाल,तथा। ग्रामीणजनों में रामचंद्र, बेचूँ सिंह, जवाहिर, ज्ञानचंद, तारा, सोनमती, रीना इत्यादि भारी संख्या में उपस्थित रहे।*

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App