सोनभद्र

वरिष्ठ समाजसेवी व कांट्रेक्टर सड़क दुर्घटना में घायल

दुद्धी- नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व कांट्रेक्टर पंकज कुमार बुल्लू शनिवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के बघाडू लंगड़ी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। घटना के बाबत जानकारी के अनुसार पंकज अपने निजी वाहन से बघाडू से दुद्धी घर की ओर जा रहे थे।इसी बीच सड़क पर अचानक आये पशु को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों के चट्टान से जा टकरा गई। संयोग ही रहा। कि उनके कार का दोनों एयर बैग खुल गया और गंभीर हादसा टल गई। बावजूद इसके दुर्घटना इतना तेज था कि उनके सीने में गंभीर चोट आई हुई है। गंभीरावस्था में उन्हें दुद्धी सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया।उनके दुर्घटना की खबर लगते ही हॉस्पिटल में शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।उधर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App