सोनभद्र

ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत परिजनो मे हाहाकार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरपा ग्राम पंचायत निवासी कामेश्वर यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र धनूकधारी यादव आज दोपहर के बाद लगभग 4:00 बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करके वापस अपने घर जाते समय दोरह पुल में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर कामेश्वर यादव की मौत दब जाने के कारण हो गई। सूचना पर पहुंचे निरीक्षक प्रमोद यादव ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने बताया कि रोज की भांति खुद का ट्रैक्टर से कामेश्वर यादव पुत्र धनुकधारी यादव अपना खेत के साथ-साथ गांव के लोगों का भी खेत की जुताई किया करते थे इसी क्रम में आज शाम लगभग 4:00 बजे खेत की जुताई करके वापस अपने घर जाने के क्रम में गोडान टोला के पास दोहर पुलिया में उनका ट्रैक्टर अ नियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण मौके पर कामेश्वर यादव की मौत ट्रैक्टर से दब जाने के कारण हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। कामेश्वर यादव अपने पीछे अपनी पत्नी व चार बच्चों को छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जेसीबी व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App