सोनभद्र

विंढमगंज में परंपरागत ढंग से रावण का पुतला दहन कर मनाया गया दशहरा

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। सततवाहनी छठ घाट (बकरी बाजार) के मैदान में आयोजित विजय मेला में असत्य पर सत्य के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में हजारों लोगों ने रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया। जैसे ही पुतला में आग लगी वैसे ही जलते रावण के पुतले को देखकर हर्ष प्रकट किया गया। रावण के पुतला को राम, लक्ष्मण भूमिका में बने बालक ने दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट मैदान में आयोजित की गयी थी। शाम पांच बजे से आतिशबाजी का दौर आरम्भ हो गया था। आतिशबाजी न सिर्फ मैदान परिसर में नहीं, बल्कि आस पास गांव के अन्य भाग में भी गूंज रहे थे आतिशबाजी से पुरा मैदान रोशन हो रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमा आते ही रावण दहन संचालन समिति द्वारा पुतला दहन किया गया। प्रतिमाओं के साथ इस बार मां काली शक्ति पीठ दुर्गा समिति द्वारा जुलूस भ्रमण में झारखंड से तासे बजाने वाले टीम ने चार चांद लगा दिए लोग झूमने को मजबूर हो गए।वही हर तरफ लोग सेल्फी फोटो खिंचते दिखे
शाम सात बजे पुतला दहन किया गया। आतिशबाजी इतना ज्यादा हुआ जिससे दर्शक हल्ला कर झुमने लगे वहीं पर मौजूद प्रशासन के लोगों को देख शांत हुए मौके पर अमित केशरी पप्पू गुप्ता, नंदलाल केशरी,आशिष जायसवाल, सहित समिति के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App