सोनभद्र

मा दुर्गा की भव्य प्रतिमा शांति जल मे विसर्जित

हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन, रेणुसागर प्रेक्षागृह प्रांगण स्थित भब्य दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ सिन्दूरदान के उपरान्त किया गया। मा दुर्गा एवं लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती व भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के पूर्व वैदिक मंत्रोचार,अपराजिता पूजा, हवन ,कलस विसर्जन व सिन्दूरदान के उपरान्त पूरे रेनूसागर कालोनी का चक्रमण कराया गया। तत्पश्चात जय माता दी- जय माता दी के उद्घोष के साथ श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रेनूसागर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ डी जे की धुन पर थिरकते व नाचते गाते हुए निकाला गया। तत्पश्चात मा की भव्य प्रतिमा को शांति जल में विसर्जित किया गया। इस सम्बन्ध में कलकत्ता से आये पंडित दिलीप चटर्जी ने बताया की हमारे सनातन धर्म में विसर्जन की परम्परा का पालन किया जाता है , मूर्ति का विसर्जन के पूर्व माता रानी का पूरा श्रृंगार किया जाता है महिलाये एक दूसरे की मांग पर सिंदूर लगाती है जो समृद्धि का प्रतीक माना गया है । पूजा समिति के सचिव समित मंडल ने उपस्थित जन समूह को माॅ दुर्गा का शुभाशीष दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी,प्रदुयुत दास, पलटू चटर्जी संदीप आचार्या ,एस के गोस्वामी ,संतोष तिवारी एवं अरविंद सिंह,का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ,सचिव कविता श्रीमाली,विभा सिंह,सुमन द्विवेदी गायित्री भारद्वाज सहित भारी संख्या मे महिला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App