सोनभद्र

घोरावल शिवद्वार गांव में मिले दो मुहवा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में मिले दो मुहवा सांप को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा। शिवद्वार गांव में स्थित एक व्यक्ति के घर के पास गेहुआ रंग का दो मुहवां सांप देखा गया।जिसके बाद स्थानीय निवासी गणेश विश्वकर्मा ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर उसे घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। बताया गया कि यह सांप देखने में दो मुख वाला होता है।आगे और पीछे का भाग चौड़ा होता है। इसलिये यह पहचानना कठिन होता कि मुख किस तरफ होता है।जिसके कारण यह भ्रम की स्थिति बनी होती है कि यह सांप दोनों तरफ से चलता है। अक्सर यही बताया जाता है कि 6 महीने यह आगे से और 6 महीने पीछे से चलता है।लेकिन यह भ्रम की वजह से होता है।
डिप्टी रेंजर अंजनी मिश्रा ने बताया कि यह सांप सैंड बोआ (दो मुहा सांप) श्रेणी का है।व्यवहारतन यह सुस्त रहता है। वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। यह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App