सोनभद्र

जिलाधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

कार्यों में लापरवाही बरतने पर 3 स्टाफ से तलब की स्पष्टीकरण
दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को जिलाधिकारी बी एन सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 3 स्टाफ द्वारा अपने दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब की। जिलाधिकारी ने सीएचसी दुद्धी पहुंचकर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी से एक-एक स्टाफ की लोकेशन ली। पंजीकरण कक्ष पर भीड़ देख काउंटर पर पहुंचे तो पता चला कि स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल में एक व्यक्ति को दैनिक मजदूरी पर रख पर्ची कटवाई जा रही है। जबकि ट्रेनिंग कर रहे दो लड़के सहयोगी बने थे। दोपहर डेढ़ बजे तक तक 379 पर्ची कट चुकी थी। मौके पर मौजूद सीएमओ सोनभद्र डॉ अश्विनी कुमार केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी से मरीजों की आवक संख्या के बाबत जानकारी लेने के पश्चात उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं पर कई सवाल किये। दवा वितरण कक्ष पहुंचकर दवाओं का स्टॉक, एक्सपायरी व स्टाफ की जानकारी ली। बताया कि मौजूदा समय में मरीजों की आवक ज्यादा है।पैथालॉजी कक्ष में एलटी सीताराम से जाँच की जानकारी ली। सीएचसी की बहिरंग विभाग की भीड़ एवं अंतरंग विभाग के तहत वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या देख एक ओर जहां प्रफुल्लित हुए, वहीं दूसरी ओर बेड की कमी से प्रतीक्षालय, गैलरी व बेंच पर लिटाकर मरीजों को पानी चढ़ता देख संसाधनों की कमी से जूझ रहा अस्पताल ने स्वतः अपने दुर्व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ओपीडी, आईपीडी, वार्ड, एनबीएस यूनिट समेत अन्य कई कक्षों का जायजा लिया। करीब घंटे भर के निरीक्षण के पश्चात वे अस्पताल के लिए अपेक्षित संशाधन एवं स्टाप की कमी की बाबत सभी तथ्यों का जिक्र करते हुए सभी व्यवस्थाओं पर उपलब्ध कराने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App