सोनभद्र

9वीं क्लास की छात्रा पल्लवी सांकेतिक डीएम बन सुनी समाधान दिवस पर समस्याएं

मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की अनोखी पहल

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सांकेतिक जिलाधिकारी जीजीआईसी के नौंवी की छात्रा पल्लवी शर्मा पुत्री राकेश शर्मा निवासी मलदेवा ने जनसुनवाई किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा आज मुझे सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। मैं बहुत उत्साहित हूँ। मै पहली बार इस तरह के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हूँ। हमने विभिन्न मामलों की सुनवाई किया है। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। जनसुनवाई के बाद सांकेतिक जिलाधिकारी पल्लवी शर्मा ने जिलाधिकारी बी एन सिंह के साथ तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, एसडीएम निखिल यादव, एसडीएम अश्विनी सिंह, सीओ पिपरी अमित कुमार, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया बीईओ महेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App