सोनभद्र

दुद्धी में सकुशल सम्पन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा, 90% परीक्षार्थी रहे उपस्थित

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय इंटर कालेज, दुद्धी में शुक्रवार को ब्लॉक दुद्धी के समस्त उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 204 परीक्षार्थियों में से 184 ने परीक्षा दी। पाली का रिजल्ट घोषित होने के पश्चात शीर्ष 25 बच्चों का साक्षात्कार हुआ।इसके बाद शीर्ष 5 बच्चों का चयन जिले स्तर पर किया गया। शीर्ष 5 बच्चे क्रमशः 1.देवांश (कंपोजिट विद्यालय दुद्धी), 2.अजीत (उ प्रा वि दुद्धी),3.हर्ष उ प्रा वि दुद्धी),4.अंश (उ प्रा वि कन्या विद्यालय दुद्धी),5. अजमेर अंसारी (उ प्रा वि बघाडू) को खण्ड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत कर मोमेंटो व प्रमाणपत्र दिया गया।शेष अन्य बच्चों को भी प्रमाणपत्र वितरित किया गया।परीक्षा में सम्मिलित बच्चों में उत्साह दिख रहा था।इस अवसर पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्या ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं देने से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है।ब्लॉक दुद्धी के सभी उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों से तीन तीन बच्चे उक्त परीक्षा के लिए चयनित किए गए थे।सभी होनहार विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुचितापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार सिंह व अन्य शिक्षक एवं स्टाफ,एआरपी संतोष सिंह,अखिलेश कुमार,शिक्षक राजेश झा, लल्लूराम, मुसईराम,राजकमल,रामरक्षा,सलीमुल्लाह, नीरज कुमार,रेनू कन्नौजिया,प्रवीण द्विवेदी,मनोज पाण्डेय,कमल नारायण सिंह,बिहारी लाल,विजय गुप्ता,रामरहीस,पीयूष आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App