सोनभद्र

दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन मुख्य अतिथि जीआईसी प्रिंसिपल अजय सिंह ने खेल चैंपियन ब्रजेश कुमार को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी प्रिंसिपल ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के छात्र-छात्राओं ने ऊंची कूद, 200 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ तथा जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, घन प्रक्षेप, भाला प्रक्षेप, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, घन प्रक्षेप, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद, ऊंची कूद इत्यादि खेलों का आयोजन हुआ। सब जूनियर बालक वर्ग में बृजेश कुमार 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला प्रक्षेप खेल में जीआईसी दुद्धी का छात्र चैंपियन घोषित हुआ। जूनियर बालक वर्ग में प्रिंस कुमार भारती जीआईसी दुद्धी का छात्र भाला प्रक्षेप, गोला प्रक्षेप एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी आदर्श महुली, आकृति गुप्ता सोनांचल, जूनियर बालिका वर्ग में खुशी सोनांचल, रीना व कल्पना जीजीआईसी तथा सुषमा हाई स्कूल दिघुल, सीनियर बालिका वर्ग के प्रियंका व छाया सोनांचल दुद्धी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किये छात्रों को पुरस्कृत किया गया। दो दिवसीय खेलों का संचालन अमर सिंह, राकेश कनौजिया, लाल मोहम्मद एवं सत्यनारायण कन्नौजिया द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस कार्यक्रम में जीजीआईसी प्रधानाचार्य डॉ रीतिका श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, अभिजीत त्रिपाठी, संचिता श्रीवास्तव, शोभा यादव, कुसुम सिंह, डॉ प्रीति शर्मा, वर्षा, गीता, अर्चना, मंजूलता, सुषमा, रुमण, रत्ना तिवारी, प्रीती राज, लक्ष्मी, समायरा खां, आदर्श तिवारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App