सोनभद्र

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में दुद्धी के टॉपर बने दिव्यांश गुप्ता

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे अगला प्रतिभाग

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय इंटर कालेज दुद्धी में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय दुद्धी के होनहार छात्र दिव्यांश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त है। श्री महेंद्र मौर्या (खण्ड शिक्षा अधिकारी,दुद्धी) ने दिव्यांश को पुरस्कृत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वरिष्ठ अध्यापक और पू मा शि संघ,अध्यक्ष श्री शैलेश मोहन ने कहा कि दिव्यांश गुप्ता ने विद्यालय का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।साथ ही विद्यालय की छात्रा सौम्या शर्मा 12 वीं रैंक और पलक शर्मा 13वीं रैंक हासिल किए।इन सबको हार्दिक शुभकामनाएं।इसके लिए विद्यालय के प्रभारी व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ बधाई के पात्र हैं।साथ ही दिव्यांश से अपेक्षा है कि वह जिले स्तर पर भी प्रथम आकर ब्लॉक दुद्धी का नाम रोशन करे।इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश,शिक्षक जितेन्द्र चौबे, तत्सत तिवारी,विभा चौरसिया आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App