सोनभद्र

दुद्धी में मुकुट पूजा के साथ श्री रामलीला का हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के तहसील परिसर में बुधवार को देर शाम मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने श्री हनुमान जी चित्र पर दीप प्रवज्जलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उद्घाटन रामलीला मंचन के रूप श्री रामजन्म लीला का मंचन किया गया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि पुरुषोत्तम श्रीराम ने हमेशा सत्य मार्ग पर चलना सिखाया। क्योकि हमेशा बुराई पर सच्चाई की ही जीत होती है। सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले को परेशानी तो झेलनी पडती है। लेकिन अंततः जीत उन्ही की होती है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि रामलीला जीवन जीने की कला है। प्रभु श्री राम एक श्रेष्ठ रहे जिनके प्रेरणा से लोगों को सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र अग्रहरि, भोला नाथ आढ़ती, चंद्रिका आढ़ती, दिलीप पांडेय, महामंत्री कमल कानू, राकेश श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, पीयूष अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी गोरखनाथ अग्रहरि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने कोरगी, डुमरा, झारोकला, झारोखुर्द गांव में भी श्रीरामलीला का उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App