सोनभद्र

कलश स्थापना के साथ नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू मंदिरों में उमड़ी भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय ब्रत अनुष्ठान पूजापाठ शुरू होगया।श्रद्धालु भक्त अपने अपने घरों में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए वहीं क्षेत्र के सेवकाडॉड, बकरिहवाँ, जरहा अजीरेश्वर धाम, इंजानी, दूधहिया माता मंदिर परिसर, बीजपुर सब्जी मंडी पूजा पंडाल, एनटीपीसी शिव मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर, नेमना, पुनर्वास बीजपुर, शांतिनगर, कांट्रेक्टर कालोनी, डोडहर, सहित अनेक स्थानों पर सजे पूजा पंडाल में विधिविधान के साथ गुरुवार सुबह कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती पाठ आरम्भ किया गया। इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। बताते चले कि क्षेत्र के बीजपुर बाजार सब्जी मंडी में जीवंत रामलीला का जहाँ मंचन आरम्भ हुआ हैं। अन्य कई स्थानों पर पंडाल में प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाया जाएगा इलाके में भीड़ भाड़ को देखते सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने पुलिस सचल दस्ता को सक्रिय रहने का निर्देश दिया और सड़क किनारे जो भी मांस,मछली की दुकाने हैं उनको नवरात्रि तक बन्द करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App