सोनभद्र

पेशाब कांड के 2 और आरोपी चढ़े शक्तिनगर पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा जेल

शक्तिनगर/सोनभद्र पेशाब कांड के 2 और आरोपी चढ़े शक्तिनगर पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा जेल। शिवा खरवार द्वारा ट्वीट किया गया कि मेरे भाई पवन खरवार के मुंह में जबरन पेशाब करने वाले थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के पेशेवर अपराधी हैं हम दलित आदिवासी को जीने का हक नहीं। शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेकर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 121/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109, 117 (2), 133 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस की टीम गठित किया गया था। उक्त गठित टीम द्वारा 2 आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पीडब्ल्यूडी मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.श्रवण कुमार पुत्र शमशेर बहादुर निवासी निमियाटाड शक्तिनगर
2.निखिल कुमार पुत्र रामजनम निवासी निमियाटाड शक्तिनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 श्री प्रकाश थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4.हे0का0 जय प्रकाश थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5.का0 केवल कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
6.का0 विनय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App