सोनभद्र

दो दिवसीय पूर्वाचल जोन खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ उद्घाटन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय जीआईसी मैदान पर वृहस्पतिवार को पूर्वांचल जोन द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीडा रैली एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम दुद्धी निखिल यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन, डॉ लवकुश प्रजापति, भावना शुक्ला प्राचार्य पीजी कालेज ओबरा रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों ने खेल के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किये हैं। कई तरह के खेल में छात्र छात्रा प्रतिभाग किया है। जिसमें छात्राएं काफी अच्छे प्रदर्शन किये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी के प्रिंसिपल डॉ रीतिका श्रीवास्तव ने किया। इस खेल के प्रतिस्पर्धा में कुल ब्लाक के 18 इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र व छात्राओं ने अलग अलग खेल में प्रतिभाग किया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400, 800 मीटर का दौड़ एवं गोला लंबी कूद, भाला प्रक्षेप सहित अन्य खेलों में छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सहआयोजक अजय सिंह जीआईसी दुद्धी, अभिजीत त्रिपाठी, संचिता श्रीवास्तव, शोभा यादव, समायरा खां, आदर्श तिवारी, मंजुलता, पुष्पा, रूमान, प्रीति राज, रत्ना, लक्ष्मी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अमर सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App