सोनभद्र

फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 वर्षीय बालक का घर के पिछले हिस्से में स्थित कमरे में लटकता हुआ शव मिला। वृहस्पतिवार की शाम 4.30 बजे लटकता हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी हो गई। देर शाम घर के पीछे वाले भूसा वाला कमरा में बडेर के सहारे राज 12 पुत्र बाबूलाल साहनी निवासी डूमरडीहा का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। राज नगर के एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था। एकलौते राज के माँ की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने सौतेली माँ के साथ डुमरडीहा में ही रह रह था। राज का शव भूसे के कमरे में मिलने पर ग्रामीणों में तरह-तरह चर्चे आम हो गए। लोगों का कहना था कि राज बहुत सीधा-साधा और पढ़ने में तेज था। इतना छोटा बालक ऐसा कसम कैसे उठा सकता है। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रेपोर्टके बाद ही कुछ स्थिति साफ हो सकती है। राज को लटकता देख उसकी दादी ने शोर मचाया। राज को फंदे से उतार कर दुद्धी सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App