सोनभद्र

दुद्धी में आयोजित की गई स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम

पहली अक्टूबर से चलने वाली विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बनी रणनीति

दुद्धी, सोनभद्र। स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत वृहस्पतिवार को स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग सेहतमंद रह सकें। एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ गौरव सिंह, डॉ संजय जायसवाल यूनिसेफ से अंकित कुमार ने कहा कि नाली की सफाई, फागिंग, मच्छर रोधी गतिविधियां, कचरा निस्तारण, आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के आस-पास झाड़ियों की साफ- सफाई, नालियों को ढंकने, घर से छछूंदर, चूहों को भगाने, जल भराव को रोकने, शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, सुरेश चंद्र, सचिव अरुण वर्मा, अरुण यादव, घनश्याम सहित पंचायत सहायक सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App