सोनभद्र

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की “पेंशन आक्रोश रैली” को दुद्धी क्षेत्र के शिक्षकों का समर्थन

दुद्धी, सोनभद्र। बीआरसी,दुद्धी परिसर में वृहस्पतिवार को अटेवा के बैनर तले 26 सितंबर को “पेंशन आक्रोश मार्च” के लिए शिक्षकों ने हुंकार भरी और सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में प्रतिभाग करने का आवाह्न किया। ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम के लिए लगभग सभी शैक्षिक संगठनों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है जिससे पेंशानविहीनों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान किया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने साफ दो टूक कह दिया है कि एनपीएस और यूपीएस मात्र छलावे हैं और हम सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से इतर कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक आंदोलन ऐसे ही चलते रहेंगे।इस अवसर पर एआरपी ऋषि नारायण,मनोज जायसवाल,राजेश झा, लल्लूराम,बिहारी लाल,ततसत तिवारी,वीरेंद्र बहादुर,शिवम शुक्ला,तरुण यादव,बलवंत सिंह,कर्मपाल सिंह,राहुल रंजन,नागेश दुबे,लाल बहादुर,अविनाश गुप्ता,सरिता,मीनाक्षी आदि अनेकों शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App