सोनभद्र

पावर प्लांट परिसर में पहुँचा मगरमच्छ संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर रिहंद जलाशय में छोड़ा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में मंगलवार सुबह पाँच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया तो प्लांट में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची वन विभाग और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर रिहन्द जलाशय में छोड़ दिया।जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ कंट्रोल रूम मैटेरियल गेट से अंदर कुछ मीटर दूरी पर सुरक्षा जवानों ने सुबह पेट्रोलिंग करते समय झाड़ी के बीच नाले में एक पाँच फीट का मगरमच्छ देखा तो लोगों के होश उड़ गए।जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने अधिकारियों सहित वन विभाग को दी।मौके पर पहुँची दोंनो विभाग की एक्सपर्ट टीम ने नाले के अंदर से रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बाहर निकाला और वाहन में रख के रिहंद जलाशय इंटक बेल लें जा कर छोड़ दिया।बताया गया कि मगरमच्छ लगभग पांच फीट लंबा था वह बहुत पहले किसी तरह नाले में पानी के साथ आया होगा और वहीं पर बड़ा होकर रहने लगा था क्यों कि अब प्लांट की सुरक्षा के लिहाज से हर नाला पुलिया के अंदर जाली लगाई गई है।रेस्क्यू टीम में रेंजर राजेश सिंह फारेस्टर लवलेश सिंह सीआईएसएफ निरीक्षक क्राइम दीपक कुमार पांडेय प्रधान आरक्षक वृजभान सिंह राणा हर्षवर्धन रमेश पांडी निरीक्षक अग्नि के सी गौरा तथा फायर विंग के अन्य जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App