सोनभद्र

आगामी त्योहार नवरात्रि, रामलीला के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) मंगलवार को स्थानीय थाना के प्रांगण में क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्री चंदेल ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान और सम्भ्रांत जनो से नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा रामलीला मंचन के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार बड़े ही आस्था का त्योहार हैं इसे सभी लोग मिलजुल कर भाई चारे के साथ

मनाये। हमारे थाना क्षेत्र में विगत वर्ष 20 स्थानों पर मूर्ति स्थापित हुई थी सभी कमेटी के पदाधिकारी मूर्ति स्थापित करने के परमिशन ले ले। बिना परमिशन के कोई भी मूर्ति स्थापित नही की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक दुनिया सिंह,ग्राम प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, जरहा बिनोद भारती, ग्राम प्रधान के पी पाल, सिरसोती विजय सिंह, रजमिलान बद्रीनाथ,सुरेंद्रअग्रहरि,शिवधारी गुप्ता, रामरतन, गौतम वर्मा,जसवंत सिंह,बृज किशोर गुप्त, लल्लन सिंह,जफर खान,उस्मान खान,मुज्जमिल खान, देव कुमार यादव के साथ साथ काफी संख्या में सभी गांवो के कमेटी के पदाधिकारी और सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App