सोनभद्र

वकीलों ने बांह में काली पट्टी बांध जुलूस निकाला,जमकर की नारेबाजी

– न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी हुए परेशान

– कलेक्ट्रेट पहुंच मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

– प्रयागराज में 22 सितंबर को हुए अधिवेशन के निर्णय का किया अनुपालन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। प्रयागराज में 22 सितंबर को हुए अधिवेशन के निर्णय के अनुपालन में बुधवार को सोनभद्र के वकीलों ने बांह में काली पट्टी बांध जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। इसके बाद वकीलों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपने मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
संयुक्त अधिवक्ता सभा सोनभद्र के तत्वावधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के नेतृत्व में वकीलों ने बांह में काली पट्टी बांध कर जनपद न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। वकीलों का कहना था कि सोनभद्र जिला 4 मार्च 1989 को बना है, बावजूद इसके अभी तक जनपद न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हो सका। जर्जर भवन में न्यायिक कार्य हो रहा है। वकीलों और वादकारियों के बैठने का भी कोई समुचित प्रबन्ध नहीं है, जिसकी वजह से घोर परेशानी होती है। इ कोर्ट सर्विस की फीडिंग सही ढंग से अपडेट न होने की वजह से वादकारियों को परेशानी होती है। इसी प्रकार से अन्य समस्याओं को गिनाया। इसके बाद वकीलों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा और अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन कर जुलूस में प्रमुख रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश पाठक,महेंद्र प्रसाद शुक्ल, रमेश देव पांडेय, अरुण मिश्र,राजीव कुमार सिंह गौतम, सत्यदेव पांडेय, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विनोद कुमार शुक्ल, लालता प्रसाद पांडेय, अतुल प्रताप सिंह, आसमा, सेराज अख्तर खान, दिनेश दत्त पाठक, अनिल सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, धीरज पांडेय, शक्तिसेन, शारदा प्रसाद मौर्य, कृष्ण कुमार तिवारी,पवन मिश्र, जितेंद्र पांडेय, हेमनाथ द्विवेदी, उमेश मिश्र,अरुण कुमार सिंघल, राजेन्द्र यादव, नारद गुप्ता, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुशील शर्मा,अनिल पांडेय, आरएस चौधरी, अखिलेश पांडेय आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App