सोनभद्र

सभी वर्गों को सुलभ और सस्ती स्वास्थ सेवाएं दिलाना पीएम का लक्ष्य-नंदलाल गुप्ता

आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर में 292 मरीजों का हुआ परीक्षण, मिली निःशुल्क दवाएं

दुद्धी, सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के छह साल पूरे होने के अवसर पर 20 से 30 सितंबर तक “आयुष्मान पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस क्रम में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम ने देश के हर शहर, हर गांव में सभी वर्गों के लिए सुलभ और सस्ती स्वास्थ सेवाएं प्रदान की हैं।पीएम राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य और कल्याण पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थितजनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने की अपील करते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने और योग से जुड़ने की भी बात कही।
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि मोदी सरकार की योजना आयुष्मान कार्ड से गरीबों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत जैसी जन उपयोगी योजना देश को उपलब्ध कराई है जिससे देश के करोड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को पाँच लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज की सुविधा मिली है।
शिविर में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा मरीजों की बी.पी., शुगर जाँच , सिकल सेल एनीमिया जाँच, नेत्र परीक्षण, टी.बी. एवं अन्य स्वास्थ्य जांचे की गई और उपचार किया गया, जिसमें कुल 292 मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम में केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, ब्लड डॉ विनोद सिंह, डॉ स्मिता, डॉ राजेश, डॉ प्रवीण, डॉ संजय, डॉ गौरव, डॉ दिलीप द्वारा मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में 70 नए आयुष्मान कार्ड बनाकर 15 कार्ड अतिथियों के हाथों वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर चैयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, उप्र वन जीव बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, सभासद निरंजन गुप्ता, आनंद अग्रहरी, अजय चंद्रवंशी, बीपीएम संदीप सिंह, अतुल सिंह, सीताराम एलटी, राकेश तिवारी एलटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में दुद्धी पुलिस चौकी इंचार्ज एमपी सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App