सोनभद्र

डीएवी के छात्रा को मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला,परिजनों में खुशी का माहौल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)जरहा क्षेत्र पंचायत की संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने वाली सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की पूर्व छात्रा कोमल सिंह को उत्तर प्रदेश की लब्धप्रतिष्ठित लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ में एमबीबीएस में दाखिला मिला है। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ की स्थापना 1966 में हुई थी। कोमल की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। बताते चलें कि नीट की परीक्षा में कोमल को सात सौ बीस में छह सौ अठहत्तर अंक प्राप्त हुआ था। कोमल के पिता धर्मवीर कुमार सिंह सीआईएसएफ रिंहदनगर से स्थानांतरित होकर बरौनी रिफाइनरी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। कोमल की मां बेबी सिंह कुशल गृहिणी हैं।

कोमल का छोटा भाई शिवम सिंह भी डीएवी रिहंदनगर का छात्र रहा है। वह भी डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से पूरी लगन से पढ़ रहा है। कोमल सिंह प्रारंभ से हीं कुशाग्र एवं लगनशील रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ डीएवी विद्यालय के शिक्षकों विशेषकर डॉ आर के झा विजय कुमार तिवारी और डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव को देती है। उसने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार के गाइडेंस और प्रेरणादाई विचारों के बिना यह संभव नहीं था। कोमल ने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों का जितना ख्याल रखा जाता है वह अन्यत्र दुर्लभ है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यार्थियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उसने कहा कि विद्यालय से जो संस्कार मिला है उसे जीवन पर्यन्त निभाते हुए एमबीबीएस के बाद एम्स से मास्टर डिग्री करूंगी और एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करूंगी। शिक्षक अनन्त मोहन ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में नामांकन अपने आप में महत्व रखता है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि नीट की परीक्षा में 720 अंक में 678 अंक लाना कोई सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कोमल एवं उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App