सोनभद्र

शराब दुकानों पर आबकारी टीम का औचक निरीक्षण मचा हड़कम्प

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में संचालित देशी विदेशी शराब दुकानों पर आबकारी टीम सोनभद्र ने सोमवार दोपहर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अभिलेखीय जाँच पड़ताल के बाद शराब के नमूने भी लिए गए।आबकारी निरीक्षक रबिनन्दन सिंह ने बताया कि शराब में मिलावट की शिकायत मिली थी जिसपर यह कार्रवाई की गयी है।बताते चले कि बाजार के एक प्रतिष्ठित समाजसेवी ने शराब में मिलावट की शिकायत जिला आबकारी अधिकारी से गत दिनों किया था उन्हों ने शराब प्रेमियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जाँच और कार्रवाई की मांग की थी।इसी सम्बन्ध में पहुँची टीम ने शराब के नमूने लिए और सेल्समैन को चेतावनी दी कि अगर जांच में नमूना फेल हुआ तो दुकान निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक रबिनन्दन सिंह ने बताया कि आगामी पर्व के मद्देनजर यह जांच अभियान चलता रहेगा।उन्हों ने कहा कि गाँव गली मोहल्ले में मिलावटी शराब बेचने वालों की खैर नही है उनपर भी पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App