सोनभद्र

15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के बीड़र गांव बावनझारिया में आकाशीय बिजली गिरने से 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को घड़ा बाल्टी लेकर प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया तो चक्का जाम करेंगे। ग्राम निवासी जय गोविंद पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना हमने इसकी टोल फ्री नंबर पर दे दिया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ। ट्रांसफार्मर 6 तारीख को जला है। 15 दिन से ऊपर होने चला बिजली विभाग के द्वारा कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण पेयजल संकट को लेकर परेशान हैं। आसपास 500 मीटर के अंतराल में कोई हैंडपंप भी नहीं है जिसके द्वारा पानी पूर्ति किया जा सके। धान की फसल का भी बहुत नुकसान हो रही है। पानी के बिना फसल भी सब सूख जा रहा है। इससे बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है और दूर से पानी लाके पीने पे मजबूर है। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमारी, रामकुमारी सविता,सुनीता परेमचंद, संजय आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App