सोनभद्र

पंचशीलशील सिद्धांत से ही होगा नव समाज का निर्माण- संजीव गोंड

राज्य मंत्री के हाथों हुआ बोधि वृक्ष का स्थापना

सोनभद्र। तथागत गौतम बुद्ध ही विश्व शांति के दूत है। महामानव गौतम बुद्ध का उपदेश मानव समाज का दर्पण है। पंचशीलशील सिद्धांत से ही नव समाज का निर्माण किया जा सकता है। उक्त बातें उ०प्र० सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोड ने बेलहत्थी बौद्ध विहार में बोधि वृक्ष की स्थापना करते हुए कही।
सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भाजपा सभी धर्मो का आदर करती है।सनातन संस्कृति को बचाने के लिए, समाज के निर्माण तथा विश्व शांति हमारी सरकार चाहती है, यही हमारा देश चाहता है। वसुधे कुटुम्कम हमारी सोच है। तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने पंचशील का सिद्धांत विश्व को दिया है। देश और हमारा समाज गौतम बुद्ध के सिद्धांतो पर चलता है तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा।बेलहत्थी का बौद्ध विहार समाज में शांति और पंचशील के प्रसार का बड़ा केंद्र साबित होगा।
उन्होंने बोधि वृक्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि इसी वृक्ष के निचे गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। बोधि वृक्ष 24 घंटे अक्सीजन देता है तथा प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखता है। बोधि वृक्ष जीवन दाता है जिसकी स्थापना आज बेलहत्थी बौद्ध विहार में किया गया। आज समाज को बुद्ध के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, विकाश शाक्य, मंगला मौर्य, ऋतिशा, महफूज़ खा, जगदीश खरवार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App