सोनभद्र

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान को यथार्थ गीता भेंट किया

सोमभद्र झारखंड के नगर उटारी व चतरा में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोनभद्र रास्ते वाराणसी निकले। जैसे ही यह खबर सोनभद्र में कार्यकर्ताओं को हुई जगह जगह बीजेपी के कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत में लग गए। रक्षामंत्री व कृषि मंत्री वाराणसी जाने के पहले रावर्ट्सगंज में सर्किट हाउस में रुके। जहां उन्होंने जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं व विधायकों से मुलाकात की और जिले के बारे में जानकारी ली । इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को यथार्थ गीता भेंट की। यथार्थ गीता प्राप्त कर दोनों नेता काफी खुश नजर आये।

आपको बतादें कि दोनों नेताओं का परमहंस आश्रम से लंबे समय से जुड़ाव रहा है और गुरु पूर्णिमा पर शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीएम रहने के दौरान कई बार आकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है। डा धर्मवीर तिवारी ने बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल की माता स्व0 सुहाग सिंह के दिवंगत होने के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब के दौरान मैं फोन किया था। इसके बाद रक्षामंत्री व कृषिमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App