छात्र-छात्राओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर दी गई जानकारी

सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय सेहुआ चतरा सोनभद्र में खंड शिक्षा अधिकारी चतरा सोनभद्र के उपस्थिति में पी०एम०पोषण योजना मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत तिथि भोजन के अन्तर्गत शनिवार को विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती जय श्री विश्वकर्मा एवं छात्र आशुतोष जी कक्षा ६ जन्म दिन पर छात्र छात्राओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर जानकारी देते हुए बच्चों को सुखा मेवा,फल, हलवा, चाकलेट, बिस्किट एवं स्टेशनरी कलम, सभी 195 बच्चों को वितरित किया गया। प्रधान मंत्री पोषण ( मध्यान भोजन ) योजनांतर्गत बच्चे एवं अध्यापिका के जन्मदिवस पर आज ग्राम पंचायत सेंहुआ के कम्पोजिट विद्यालय में खण्ड शिक्षा आधिकारी अरविन्द कुमार पटेल जी की उपस्थिति में विद्यालय के छात्र आशुतोष गोस्वामी और अध्यापिका श्रीमती जयश्री विश्वकर्मा के जन्म दिन दिवस पर श्रीमती जयश्री विश्वकर्मा व दीना नाथ गोस्वामी अभिभावक सहयोग से सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्पेस सोसायटी सोनभद्र द्वारा जो की पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से जनपद के 50 विद्यालय में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु कार्यक्रम छलांग परियोजना आयोजित करती है ने सभी बच्चों को तिथि भोजन कराया गया उक्त आयोजन में सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द पटेल एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन शर्मा द्वारा बताया गया की उक्त कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है की बच्चों के साथ आम जनमानस का भावनात्मक लगाव को बढ़ाया जा सके जिससे बच्चों का रुझान स्कूलों की तरफ ज्यादा हो सके और अभिवावकों और बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान हो सके उक्त कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राज कुमार शर्मा एवं पिरामल फाउंडेशन से वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा विद्यालय परिसर का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम प्रयास करेंगे की अन्य विद्यालयों में भी ग्राम पंचायत के सहयोग से इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके जिससे विद्यालय में बच्चों के ठहराव सहित अभिवावकों ,बच्चों समेत विद्यालय समिति को मजबूत किया जा सके उक्त कार्यक्रम में नीति आयोग फेलो मनीषा सिंह, ग्राम प्रधान सैलेश पाण्डेय, शिक्षा विभाग से ए आर पी शशि भूषण सिंह, विमल मिश्रा,इंद्रदेव पाण्डेय
शिक्षक नागेंद्र पाठक,पूजा गरिमा,बिनु पाण्डेय,ममता अग्रवाल, दीनानाथ गोस्वामी, विनोद चौबे,रामनारायण पाण्डेय, शिवम् अग्रवाल जी सत्येंद्र तिवारी पिरामल फाउंडेशन से शायनी बोस, स्वाति सुमन स्पेश सोसायटी से संदीप कश्यप ,कृष्ण कुमार ।
एस एम सी से श्री प्रभाशंकर पाठक , शिवमूरत, राधिका, रामदुलारी,कलुई, लालती आदि ने सहयोग किया । कार्यक्रम का समापन कर सभी को धन्यवाद दिया।
सादर आभार



