सोनभद्र

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दुद्धी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

दुद्धी, सोनभद्र। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला शनिवार की देर शाम 7 बजे रोककर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए वाराणसी के लिए निकल गए। झारखंड के बंशीधर नगर (नगर उंटारी) में अपने कार्यक्रम से लौट रहे काफिला की जानकारी मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा होकर नगर के श्री संकट मोचन मंदिर पर मालार्पण कर स्वागत किया। रक्षा मंत्री का काफिला कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गया।
सोनभद्र यु पी बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर झारखंड प्रांत के नगर उटारी में भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर समय पर टेक ऑफ नही कर सका।निर्धारित समय से हेलीपैड स्थल पर पहुंचने के बाद दोनो केंद्रीय मंत्री 1 घंटा 10 मिनट तक अनुमंडल कार्यालय में बैठे रहे। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में ईंधन खत्म हो जाने के कारण ऐसी परिस्थिति हुई। 5 बजकर 54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनो मंत्री वाराणसी रवाना हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया की कुछ प्रॉब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है। विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया की उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन समय से नही आ पाया। मेदीनीनगर में जाम के कारण ईंधन नही आ पाया। रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू में कई कार्यक्रम है। जिसके कारण रात में स्टे करने की जगह सड़क वाराणसी जाने का फैसला लिया गया। अब वे सड़क के रास्ते वाराणसी जायेंगे। रांची में मौजूद वायुसेना का एयर क्राफ्ट वाराणसी जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App