सोनभद्र

ब्रेकिंग-दुद्धी एसडीएम की कार ट्रक से टकराकर पलटी, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ औरैया जा रहे थे। सर में चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार में एसडीएम व उनकी मुंसिफ मजिस्ट्रेट पत्नी मौजूद थीं। दूसरी कार में मौजूद उनके चालक ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, वहां से एसडीएम को रेफर कर दिया गया।

औरैया जा रहे एसडीएम निखिल यादव की पत्नी शिवानी यादव औरैया शहर स्थित कचहरी में सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। शनिवार को दोनों लोग औरैया जा रहे थे।

कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव भाऊपुर के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई।

पीछे चल रही दूसरे कार के चालक ने कार में फंसे जज व एसडीएम को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद डॉक्टर ने एसडीएम निखिल यादव के सिर में चोट होने के बाद चिचौली स्थित जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App