सोनभद्र

सूपाचूआं में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सूपाचूआं स्थित स्टेट प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए आओ खोजे अपनी सरकार और नशा मुक्ति तथा ऐरा प्रथा को लेकर ग्रामीण को जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि प्रत्येक गांव में गुटखा, सुरती, दारू, पर एक लाख से ज्यादा रुपए खर्च हो जाता है ।और हम गरीब से गरीब होते जा रहे है।शराब पीने वाले का खुद का स्वास्थ्य ,खराब होता है जिससे आर्थिक नुकसान के

साथ पारिवारिक,सामाजिक प्रतिष्ठा गिरता है । नाटक के माध्यम से आह्वान किया गया कि गावो को नशा मुक्त बनाने के लिए युवा वर्ग आगे आए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पंचायत में ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों की भूमिका,और योजनाओं की जानकारी दी गई।बताया गया कि हमे अधिकार के साथ नागरिक के कर्तव्य को समझना होगा।और उसका पालन करना होगा। साथ ही शौचालय के प्रयोग ,शुद्ध पानी,और गांव को स्वावलंबी बनाने के लिए एक जुट होकर विकास कार्यों में योजना बनाने और अंतिम व्यक्ति से जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की बात बताई गई। बनवासी सेवा आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण,सरंक्षण, गांधी, विनोबा के विचार और ग्राम स्वराज्य की चर्चा शिव नारायण यादव , कृष्णकुमार द्वारा की गई। मौके पर भोला,संगीता, सवि सिंह, राजेंद्र, राज कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App