सोनभद्र

ओबरा तहसील द्वारा राजस्व वसूली का चलाया गया अभियान

ओबरा/सोनभद्र (नीरज कुमार) ओबरा के बड़े बकायदाओं से वसूली के क्रम में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार,तहसीलदार सुशील कुमार व नायब तहसीलदार रजनीश यादव के साथ बाकीदार अशोक सिंह पुत्र कविंद्र नाथ सिंह निवासी ओबरा सेक्टर 8 बकाया बैंक के वसूली के क्रम में बाकीदार का वाहन कुर्क किया गया। वही बाकीदार इमरान पुत्र इसरार निवासी वीआईपी रोड ओबरा बकाया मद वाहन कर के वसूली के क्रम में बाकीदार की चल संपत्ति कुर्क की गई। बाकीदार प्रेम नारायण चौबे निवासी बिल्ली मारकुंडी बकाया मद खनिज रायल्टी से एक लाख रुपये वसूलकर शेष बकाए के जमा करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। बैंक देय के बाकीदार निजामुद्दीन पुत्र अभी मोहम्मद से 10 हजार ,कैलाश पुत्र विश्वनाथ व छोटेलाल पुत्र पंचधारी से 1 लाख एक हजार रुपये वसूल किया गया। राजस्व विभाग के वसूली टीम में क्षेत्रीय अमीन विनय कुमार गुप्ता, अमरेश पाठक व अजय पाठक आदि उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा लगातार ऐसी कार्रवाई समय समय पर होने की बात मौके पर कही गई।ओबरा के आदेशानुसार दिनांक 6 सितंबर को बकायदार अनीष सिंह पुत्र राजनाथ निवासी आवास संख्या आठ थर्ड 203 ओबरा कालोनी ओबरा सोनभद्र के नाम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जारी मांग पत्र मूल्य 2 लाख 31 हजार ₹10 के वसूली के क्रम में बाकीदार की चल संपत्ति वाहन संख्या यूपी 64 H 7269 को कुर्क करके तहसील प्रांगण में खड़ा किया गया है। उसी प्रकार बैंक मद के बाकीदार बकाया धनराशि 1877125 रुपए के कंचन सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी वीआईपी रोड ओबरा की चल संपत्ति क्रेशर को कुर्क किया गया है।उक्त कारवाई उप जिलाधिकारी ओबरा के निर्देश के क्रम में किया गया है। जिसमें संग्रह अमीन अमरेश पाठक, विनय कुमार गुप्ता संग्रह अनु सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App