सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी में कार्य करने की शपथ के साथ किया गया हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद में 14 से 29 सितंबर 2024 तक मनाए जा रहे हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ प्रशासनिक भवन में शनिवार को हिन्दी में कार्य करने के शपथ के साथ किया गया। मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना प्रमुख (रिहंद) पंकज मेदीरत्ता ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी के संवर्धन हेतु हिन्दी में कार्य करने की शपथ दिलाई ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री मेदीरत्ता ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यालयीन काम-काज एवं बोल-चाल में अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग करके हिन्दी के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि हिन्दी बहुत ही सरल एवं सहज भाषा है और यह हमे एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है।इस वर्ष मनाए जा रहे हिन्दी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों नें हिन्दी शपथ लेने के पश्चात हिन्दी में हस्ताक्षर भी किया। पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में एनटीपीसी कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु निबंध लेखन, पोस्टर, स्वरचित कविता, गीत गायन, सुलेख, हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं हिंदी कार्यशाला आदि का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App