सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में किया गया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

बीजपुर, (रामजियावन गुप्ता), एनटीपीसी रिहंद में 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को प्रशासनिक भवन में स्वच्छता के प्रति समर्पण की शपथ के साथ की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
परियोजना प्रमुख और मुख्य महाप्रबंधक पंकज मेदीरत्ता ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता को जीवन के हर क्षेत्र में लागू करने पर बल दिया। शपथ के माध्यम से कर्मचारियों को साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी गई।
श्री मेदीरत्ता ने यह भी कहा कि स्वच्छता की आदतें न केवल कार्यस्थल, बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी से स्वच्छ और स्वस्थ माहौल बनाए रखने में योगदान देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App