सोनभद्र

फसल चराने का विरोध करने पर युवक को पीटकर किया जख्मी

दुद्धी, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के पगडेवा गांव में फसल चराने को लेकर हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में डायल 112 पुलिस ने दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। पगडेवा गांव के किसान मिथिलेश 23 पुत्र शिव कुमार अपने खेत मे सांवा, मेड़ों की खेती किया हुआ है। गांव का ही एक परिवार अपने बकरी को छुट्टा छोड़ दिया। जिससे मिथिलेश के खेतों में जाकर चरने लग रहा था। कई बार मना करने के बाद भी अछन्दर पुत्र इनर्मन नही माना कहा सुनी होते ही अच्छन्दर ने मिथिलेश को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। खेतों में मिथलेश की घायलावस्था देखते ही पिता शिवकुमार ने डायल 112 को सूचना दिया। पुलिस ने कंधों पर लादकर 112 वाहन से दुद्धी सीएचसी देर शाम करीब सवा आठ बजे भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App