सोनभद्र

किसी भी संगठन का मूल आधार है सदस्यता- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अभी पुनः सदस्यता अभियान चलाकर फिर से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली हैं। इसके लिए प्रत्येक बूथों पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। इस बार पार्टी ने प्रत्येक बूथों पर 200 सदस्य बनाने के अलावा व्यक्तिगत रूप से सक्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखते हुए मंडल में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिससे लोग घर घर जाकर लोगो को सदस्य बनाए। इस बार पार्टी का लक्ष्य है कि गांव, शहर के प्रत्येक मजरो तक और प्रत्येक वर्ग के लोगो तक पहुंचकर घर घर जाकर सदस्यता अभियान करेंगे। सदस्यता अभियान को 2 सितम्बर से शुरू किया गया है जो अनवरत चल रही है।इस क्रम में खजुरी और दीघुल गांव के मजदूरों के साथ संभ्रांत नागरिकों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि इस बार पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाए जायेंगे। संगठन ही सदस्यता का आधार है। जब संगठन मजबूत रहेगा तभी सत्ता की प्राप्ति होती है और विकास के अवसर प्राप्त होते हैं। इसलिए सदस्यता आवश्यक एवम महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर सूर्यमणि गुप्ता, दीघुल ग्राम प्रधान जगत नारायण, श्याम कुमार गौतम, नंदू प्रसाद , डॉक्टर सुकन राम, आशीष गुप्ता , विक्रम बियार ,सतीश अग्रहरि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्...
Download App