प्रदेशसोनभद्र

गंगा के सामने घाट को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए उठाया झाड़ू

घाट की सीढ़ियों के साथ आस पास के कूड़े कचरे और प्लास्टिक किया साफ
कूड़ा और प्लास्टिक डस्टबिन में डालने की अपील

वाराणसी (जगत भाई विश्वकर्मा)। पवित्र और धार्मिक ,सांस्कृतिक नगरी के लंका थाना के सामने घाट पर रविवार को पुनः मां गंगा में आस्था रखने वाले समाज सेवियों और झुग्गी,झोपड़ी,ठेला मजदूर के छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देने वाले शिक्षकों और छात्रों ने सफाई अभियान चलाया और सामने घाट की सीढ़ियों पर बिखरे पड़े प्लास्टिक और कचरे,धूल,आदि की सफाई की। झाड़ू लगाया और डस्टबिन में कचरा प्लास्टिक आदि डालने की अपील की।अभियान की शुरुवात करने वाली प्रिया विश्वकर्मा, प्रशिक्षु शिक्षिका, श्रुति पटेल, मुकेश सिंह ने बताया कि वह लोग अन्य साथियों के साथ गरीब बच्चो को शाम को पढ़ाते है।और अधिकतर शाम और सुबह सामने घाट पर व्यायाम के लिए जाते है वहा अन्य दर्जनों लोग भी जाते है। रविवार की सुबह दर्जनों महिलाए मां गंगा में नहाने और पूजा करने आई साथ ही घाट पर घूमने आए लोगो से अपील किया कि सामने घाट को साफ रखे कचरा प्लास्टिक हर हाल में डस्टबिन में रखे ।।कहा कि गंगा के घाटों और गलियों को स्वच्छ रखना है तो खुद जागरूक होना होगा ।मां गंगा को साफ और मां का दर्जा देते है तो हमे सोचना होगा कि हम जिस तरह मंदिर में जाते है उसी तरह घाटों को भी मंदिर समझे रविवार को एक घंटे श्रम दान कर सामने घाट को स्वच्छ और सुंदर रखने के सहभागी बनेंगे। सफाई के बाद श्रुति पटेल ने बताया कि लोगो के अंदर सफाई को लेकर जागरूकता का अभाव है।हम लोग कोशिश कर रहे है कि लोगो को जागरूक करे।

फोटो

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App