प्रदेशसोनभद्र

प्रशासनिक और राजनीतिक साजिश का शिकार राजघाट का पुनर्निर्माण जरूरी

वाराणसी, विशेष संवाददाता (जगत भाई विश्वकर्मा)

वाराणसी राजघाट के सामने 100 दिनी सत्याग्रह के पांचवा दिन सुबह 6:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना के साथ प्रारंभ हो गया। आज के सत्याग्रह में उड़ीसा के बरगढ़ जिले के *चूड़ामणि साहु एवं निलेंद्री साहु* उपवास पर बैठे । साहु दंपति का गांधी विचार एवं सर्वोदय आंदोलन से गहरा लगाव है। चूड़ामणि साहु उत्कल सर्वोदय मंडल के सचिव के रूप में जिम्मेवारी निभा रहे हैं। पेशे से किसान चूड़ामणि ने पश्चिम ओडिशा में चल रहे किसान आंदोलन में विशिष्ट योगदान दिया है। स्वतंत्रता सेनानी की पारिवारिक पृष्ठभूमि से आनेवाले साहु दंपति ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया है। वे समय- समय पर पदयात्राओं का आयोजन कर लोगों में चेतना जगाते रहे हैं।

उपवासकर्ता चूड़ामणि साहु ने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर को गिराने के पीछे सरकार का इरादा गांधी विचार को नष्ट करने का है, परंतु वे अपने मकसद में कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि *गांधी विचार इंसानियत का विचार है।*

सत्याग्रह में सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं 93 वर्षीय वरीय गांधीवादी विचारक *अमरनाथ भाई* शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आचार्य विनोबा भावे ने इस केंद्र की स्थापना सर्वोदय में अंतर्निहित आध्यात्मिक प्रवृत्तियों को विकसित करने के लिए किया था। इसीलिए इस केंद्र को साधना केंद्र के रूप में जाना जाता है। *अमरनाथ भाई ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार फासिस्ट की तरह काम कर रही है, ये अपने प्रतिपक्षी को मिटा देना चाहते हैं।* साथ ही जोड़ा कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा की गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई जितनी कि पिछले 10 वर्षों में देखी गई है।

*प्रशासन ही साजिशकर्ता है*

सर्व सेवा संघ की ओर से यह बताया गया कि राजघाट परिसर को हड़पने का षड्यंत्र 16 जनवरी 2023 से प्रारंभ होता है। इसी तारीख को *मोइनुद्दीन एवं ग्रामवासी* की ओर से उप जिलाधिकारी जयदेव सी एस को एक आवेदन दिया गया जिसमें यह मांग की गई थी कि भू -अभिलेखों में नाम मलिकान कॉलम में त्रुटिवश नॉर्दर्न रेलवे की जगह सर्व सेवा संघ का नाम दर्ज हो गया है। अतः इस त्रुटि को दूर करते हुए सर्व सेवा संघ की जगह नॉर्दर्न रेलवे का नाम अंकित किया जाय। इस आवेदन पर उप जिलाधिकारी ने आनन- फानन में जांच का आदेश दे दिया जबकि आवेदनकर्ता की पहचान भी संदिग्ध है। न तो इसमें कोई पता दिया गया है, न कोई मोबाइल नंबर है और न ही किसी का आधार नंबर। सुनवाई के दरमियान मोइनुद्दीन की गवाही भी नहीं हुई है और न ही उन्हें कभी देखा गया है।एक अज्ञात आवेदनकर्ता के पत्र पर त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य सर्व सेवा संघ की जमीन को किसी तरह कब्जा करने के अलावा और कुछ भी नहीं था।

मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति की पहचान आज तक नहीं हुई है। सवाल यह भी उठना है कि किसी साधारण व्यक्ति को इस बात से क्या मतलब है कि नॉर्दर्न रेलवे की जगह सर्व सेवा संघ का नाम दर्ज हो गया है। यह सारी जानकारियां उसने क्यों और कैसे जुदाई ? ग्रामवासी के रूप में भी अन्य किसी भी व्यक्ति का नाम या हस्ताक्षर तक नहीं है।इसलिए सर्व सेवा संघ को यह प्रतीत होता है कि *वाराणसी प्रशासन ने अपने षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए एक मनगढ़ंत व्यक्ति के रूप में मोइनुद्दीन के नाम का इस्तेमाल किया है।*

आज के सत्याग्रह में विशेष रूप से देवनार कतलखाने को बंद कराने के लिए चले 15 वर्षीय सत्याग्रह में शामिल 87 वर्षीय अलख भाई, ओडिशा की प्रसिद्ध सर्वोदयी श्रीमती कृष्णा मोहंती, राम धीरज, अरविंद कुशवाह,, मिहिर प्रताप दास, राबिया बेगम, सुरेंद्र नारायण सिंह, अरविंद अंजुम, अंतर्यामी बरल, ,अशोक भारत,जागृति राही,लोक समिति के मंत्री शिवजी सिंह,संपूर्ण क्रांति आंदोलन के ईश्वर चंद्र आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्...
Download App