प्रदेशसोनभद्र

सर्व सेवा संघ परिसर के सामने 100 दिन का गांधीवादी चिंतकों ने किया सत्याग्रह प्रारंभ

विनोबा जयंती से लेकर आगामी सौ दिन चलेगा सत्याग्रह

देश के सभी राज्यों के हर जिले से सत्याग्रह में शामिल होंगे गांधीवादी

वाराणसी/विशेष संवाददाता (जगत विश्वकर्मा)

स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही और सर्व सेवा संघ राजघाट परिसर की स्थापना के प्रेरक आचार्य विनोबा भावे की जयंती, 11 सितंबर, बुधवार की सुबह ठीक 6:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना के साथ 100 दिनों का सत्याग्रह प्रारंभ हुआ। महात्मा गांधी,आचार्य विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण के फोटो पर माल्यार्पण के साथ ही सत्याग्रहियों ने अन्याय का प्रतिकार एवं परिसर पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।

राम धीरज ने बताया कि एक वर्ष पहले 22 जुलाई 2023 को स्थानीय एवं रेल प्रशासन ने एक षड्यंत्र के तहत सर्व सेवा संघ के राजघाट परिसर को अवैध रूप से कब्जा कर लिया और 12 अगस्त 2023 को इसके 45 भवनों को कानून का उल्लंघन करते हुए बुलडोजर से गिरा दिया। इसके पहले 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर सर्व सेवा संघ के जमीन के एक हिस्से को पुलिस बल पर कब्जा कर गुजरात की एक कंपनी को दे दिया गया था और 15 मई 2023 को गांधी विद्या संस्थान को भी बलपूर्वक कब्जा कर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र को सौंप दिया गया। सर्व सेवा संघ परिसर को कब्जा करने में प्रधानमंत्री कार्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र अध्यक्ष आयुक्त तथा जिलाधिकारी के ऊपर आरोप लगाए गए है।

आज के सत्याग्रह में सब सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, राम धीरज मंत्री अरविंद कुशवाह, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, वरिष्ठ गांधीवादी कृष्णा मोहंती (उड़ीसा), रविंद्र सिंह चौहान (रायबरेली) तथा शिक्षक विद्याधर (चंदौली) दिनभर के उपवास पर रहे। इसके अलावा सर्व सेवा संघ के महामंत्री गौरांग महापात्र, प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, प्रकाशन संयोजक अशोक भारत, अरविंद अंजुम, सत्येंद्र सिंह, संध्या सिंह, राजकुमार, अंकित, सुरेंद्र नारायण सिंह, तारकेश्वर सिंह,अनूप आचार्य, अजय यादव, रामकिशोर चौहान, विभूति विक्रम आदि भी सत्याग्रहियों के समर्थन में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App