सोनभद्र

म्योरपुर सड़को और गलियों में गुजा कुपोषण दूर भगाएंगे का नारा

ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखा रैली को किया रवाना

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय गेट पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और सीडीपीओ नागेंद्र कुमार भारती ने पोषण जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली स्थानीय कस्बा के सड़को और गलियों से होते हुए गांव तक गया।इस दौरान कुपोषण दूर भगाएंगे ,बच्चो को स्वास्थ्य बनाएंगे, पोषण युक्त भोजन,स्वास्थ्य रहेगा जीवन, जैसे गगन भेदी नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा।मौके पर ब्लॉक प्रमुख और सीडीपीओ ने कहा कि कुपोषण बच्चो के भविष्य के

लिए खतरनाक और कलंक है।हमे बच्चो को सही समय पर टिका और सही तथा पौष्टिक भोजन के जरिए कलंक रूपी कुपोषण को दूर करना है।इसके लिए बच्चों के खान पान और हरा साग सब्जी ,दाल दूध का प्रयोग करे।आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थो का सेवन करे।कहा कि बच्चो को बाहर का डिब्बा बंद खाद्य वस्तुओं के सेवन से बचाए और घर का भोजन और नाश्ता दे।शुद्ध पानी का प्रयोग करें।पेट की बीमारियां अधिकतर दूषित पानी से होती है। बरसात के दिनों में पानी को उबाल कर उसे ठंडा कर बच्चो को पीने के लिए से।और केंद्रों पर वजन तथा लंबाई की नाप करवाते रहे। मौके पर मुख्य सेविका संगीता सिंह,कमलावती,लीलावती देवी,रीता प्रजापति, कलावती,रीता,सुषमा, सहित सैकड़ों की संख्या में आंगन वाडी कार्यकर्ती शामिल रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App