प्रदेशसोनभद्र

विष मुक्त काशी ने यूक्रेन युद्ध बंद किए जाने की लेकर किया हवन पूजन

वाराणसी/विशेष संवाददाता (जगत विश्वकर्मा)

अस्सी घाट पर बुधवार को “गजेन्द्र मोक्ष” और “विष्णु सहस्रनाम” का जाप, तदोपरांत *हवन* किया गया। यह आयोजन, *रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम* के लिए किया गया। यह शुभ कार्य “विष मुक्त काशी” के बैनर तले आयोजित किया गया हवन पूजन में ईश्वर से मन्नत मांगी गई कि दो *ब्लादिमीर भाइयों* , ब्लादिमीर पुतिन और ब्लादिमीर जेलेंस्की के बीच विश्वास और सौहार्द बढ़े, । “विषमुक्त काशी” अभियान का मुख्य उद्देश्य विश्व में अकाल मृत्यु को बंद करना और रोग दर को कम करना है।
यह आयोजन राजगुरूमठ शिवालाघाट, रामजानकी मठ, अस्सी एवं ब्रम्हावेद विद्यालय, अस्सी वाराणसी के बटुकों की भागीदारी से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डा सुनील कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रिवेंटिव मेडिसिन, आईएमएस बीएचयू, के निर्देशन में उनके छात्र अंकित शर्मा, वैष्णव शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App