सोनभद्र

अनपरा मे परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव के बोल शिव के त्रिशूल के ताकत है तीनों सेना के अंग

अनपरा/सोनभद्र अनपरा के धरती पर पहली बार पहुंचे भारतीय सेवा के कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता जीवित सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव।मंगलवार को होटल श्री राम इंटरनेशनल में राष्ट्रीय सहारा के पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा- भारतीय सेना के तीनों अंग जल थल वायु में भगवान शिव के त्रिशूल की ताकत है। जिसे दुश्मन भी हार मानते हैं व थर – थर कापते है।उन्होंने कहा लड़ाई के तौर तरीके पहले की अपेक्षा काफी बदल गई है, आज की सेना आधुनिक अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित है। नए टेक्नोलाजी के साथ युद्ध मैदान में उतर गई है ।पहले जो सेना में जाते थे भारत मां का लाल बार्डर पर जान के बाजी लगाकर देश की आन बान शान की रक्षा करने को आतुर थे। उनमें कुछ जुनून सवार होता था इसीलिए किसी भी फौजी को जब बार्डर पर मौत होती थी तो सीने में गोली खाते थे, इसका उदाहरण देखना है तो किसी शहीद सैनिक के जब वीरगति प्राप्त होता था,बार्डर से, तिरंगा के साथ कफन उठाकर देख लेना। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा अग्नि वीर योजना सरकार एवं राजनीतिक प्रश्न है फिर भी अग्नि वीर योजना देश के सेना के हित में नहीं है। उन्होंने सेवा के युद्ध से लेकर वर्तमान परिस्थितियों में युवा को तमाम प्रेरणा लेकर देश सेवा में लगने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App