सोनभद्र

जन्म दिन पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, प्रेम भाई और धीरेन्द्र

महापुरुषों के खुद की सुविधाओ का त्याग कर समाज के लिए किया काम

दक्षिणांचल की खुशहाली में प्रेम भाई का अहम योगदान,

म्योरपुर, सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में मंगलवार को राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, कर्म योगी प्रेम भाई,और खादी ग्रामोद्योग के शिल्पी स्वतंत्रा सेनानी धीरेंद्र मजूमदार के जन्म दिवस पर उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के आखिरी व्यक्ति के उत्थान का संकल्प के साथ सर्वधर्म प्रार्थना तथा विचार गोष्ठी का आयोजन आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।श्री शेखर ने कहा कि तीनो महापुरुषों का आश्रम को स्थापित करने और दिशा देने में अहम योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि समाज का निर्माण और उत्थान महापुरुषों के त्याग से बनाता है तीनो ने अपना जीवन समाज के लिए त्याग दिया ।उन्हे समाज में उस दौर की दयनीय स्थिति को सुधारने का काम किया।डा विभा प्रेम, सर्व जीत सिंह,दीवानाथ सिंह जगत भाई आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के तीनो महापुरुषों ने समाज के लिए कार्य किया और खुद के सुखों का त्याग किया। प्रेम भाई ने इस क्षेत्र के गरीबी ,सुखा, शिक्षा, पानी , पर्यावरण सरंक्षण,के जरिए लोगो की सेवा की।जिससे क्षेत्र में परिवर्तन आया। इसके पूर्व पंत के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विमल भाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि संचालन शिव शरण सिंह ने किया।मौके पर शुभा प्रेम, लालबहादुर,इंदुबाला, माया सिंह,नीरा बहन,सुरेश ,विजय कनौजिया,प्रमोद शर्मा,पूजा,नेहा,मोती लाल,बृजेश सरोज, आदि उपस्थित रहे

फोटो

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App